राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप द्वारा बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के नापासर से सींथल रेाड़ पर 8 अप्रैल की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में तेजरासर निवासी रामनारायण ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि पिकअप चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए उसके भतीजे के टक्कर मार दी। जिससे उसका भतीजा बाइक सहित गिर गया ओर चोटिल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




