दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। धारदार हथियारों से हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के राजीव नगर श्रीरामसर में 15 मार्च की रात की है। इस सम्बंध में श्रीरामसर निवासी अमित चांवरिया ने रवि, दिनेश, किशन, महेश, राजुराम, राहुल, हंसराज, शाहिल, आकाश, विशाल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने प्रार्थी व उसके दोस्त के साथ तलवार, चाकू, सरियों, हॉकी, एक्सएल, लाठियों से मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि इस हमले में दोनो दोस्तों के गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!