Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सांस की तकलीफ के चलते व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के मोहन नगर घड़सीसर में 15 मार्च की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में मृतक के रिश्तेदार राजकुमार ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसके ताऊ के बेटे मेघराज जिसके आगे पीछे कोई नहीं था और वो घड़सीसर क्षेत्र में अकेला रहता था। परिवादी के अनुसार उसका भाई छोटा मोटा काम करके अपना जीवनयापन करता था। बीते दिनों उसे सांस की तकलीफ हुई और 15 मार्च को उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



