पिकअप भिड़ीं कंटेनर से, तीन लोग घायल-Accident News

Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में तीन लोगों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के रतनगढ़ क्षेत्र की है। जहां पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पहली घटना जयपुर पुलिया के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुई। यहां जयपुर के विराटनगर से हरी मिर्च लेकर सूरतगढ़ जा रही एक पिकअप की सामने से आ रहे कंटेनर से भीषण टक्कर हो गई।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में पिकअप ड्राइवर देवली कोटपूतली निवासी इंद्राज गुर्जर और कंटेनर ड्राइवर दिनेश सिंह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत जालान अस्पताल पहुंचाया। इंद्राज गुर्जर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि दिनेश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

 

दूसरी घटना मेगा हाईवे पर पडि़हारा के पास एक ईंट भट्टे के नजदीक हुई। यहां एक कार और कंटेनर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में राणासर निवासी कार ड्राइवर भागीरथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी जालान अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!