Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चाय की दुकान में अचानक आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र के जिला अस्पताल और जलदाय विभाग के पास की है। जहां पर अचानक चाय की दुकान में सिलेंडर में लीक के चलते आग लग गयी। आग लगने के कारण एकबारगी आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

 

सिलेंडर फटने के डर से कोई भी व्यक्ति आग बुझाने के लिए पास में नहीं गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के जवान मौके पर पहुंचे और सुझबुझ से आग पर काबू पाया गया। जवानों से सुझबुझ से किसी तरह सिलेंडर को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!