Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय नवसंवत्सर पर होने वाली धर्मयात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। हिन्दू नवसंवत्सर के अवसर पर भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा 19 मार्च 2026 को बीकानेर में आयोजित होने वाली धर्मयात्रा के संदर्भ में समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा एवं सह संयोजक विजय कोचर ने आज बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी और सचिव संजय जैन सांड सहित प्रतिनिधियों से मुलाकात कर समर्थन की अपील की
बोथरा ने व्यापार मंडल से आग्रह किया कि बीकानेर के सभी उद्योग और व्यापार से संबंधित मंडल की सहभागी संस्थाएँ धर्मयात्रा में भाग लेकर अपना योगदान दें। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने विश्वास दिलाया कि इस धर्मयात्रा में मंडल की सक्रिय भूमिका रहेगी।

 

इस अवसर पर व्यापार मंडल कार्यालय में गणेश बोथरा का समिति के अध्यक्ष बनने पर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वेद अग्रवाल, परविंदर सिंह, प्रेम रतन जोशी, सुशील यादव, हरिओम पुरोहित, शांतिलाल कोचर, रविन्द्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बोथरा का अभिनंदन किया व धर्मयात्रा को सफल बनाने में सहभागिता का विश्वास दिलाया ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!