धर्मयात्रा की कमान इस बार नववर्ष समिति को, ये होंगे कार्यकारिणी में-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय नववर्ष पर बीकानेर में होनी वाली भव्य और दिव्य धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू हो गयी है। जिसको लेकर इस बार एक नए सिरे से नववर्ष समिति का गठन किया गया है। जिसमें शहर के अनेेक कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गयी है। 27 फरवरी शुक्रवार को माखन भोग उत्सव कुंज में बीकानेर में महानगर की सभी बस्तियों के सर्व हिन्दू समाज, विविध संगठनों और मातृशक्ति की आवश्यक बैठक रखी गई।

इस बैठक में विक्रम संवत 2083 के प्रथम दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा दिनांक 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हो रहे भारतीय नववर्ष के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक टेक चंद बरडिया ने विस्तार से भूमिका रखी और इस वर्ष सर्व हिन्दू समाज नव वर्ष समाजोत्सव के रूप में मिलकर मनाए, इस हेतु उन्होंने भारतीय नव वर्ष समारोह समिति, बीकानेर महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा की।

 

समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी गणेश बोथरा, दो उपाध्यक्ष माइंस ऑनर एवं समाजसेवी राजेश चूरा, समाजसेवी रामलाल कुम्हार, दो महामंत्री प्रसिद्ध कर्मचारी नेता, विप्र फाउंडेशन के भंवर पुरोहित एवं क्षत्रिय संघ के नवीन सिंह को बनाया गया। साथ ही श्री मनोहर स्वामी को कोषाध्यक्ष और किशोर बांठिया, सह कोषाध्यक्ष होंगे। संयोजक उमेश व्यास ने बताया कि पूर्व में घोषित सह संयोजकों ने नव घोषित समिति का प्रभु श्रीराम का दुपट्टा ओढ़कर सम्मानित किया। बैठक में सह संयोजकों में 19 मार्च को धर्मयात्रा के लिए कुछ व्यवस्थाओं के लिए घोषणा की गई।

 

धर्मयात्रा के महाआरती स्थल एवं मुख्य मंच की संपूर्ण व्यवस्था सह संयोजक शैलेश गुप्ता को, सह संयोजक विजय कोचर को विभिन्न संस्थाओं और व्यापारिक संस्थाओं से संपर्क, सह संयोजक जगदीश सोलंकी और चंद्रकला आचार्य को कार्यालय व्यवस्था, सह संयोजक मीनाक्षी सोनी को चौराहा,मुख्य स्थानों पर तिलक एवं प्रसाद व्यवस्था एवं सह संयोजक मोहित जाजड़ा को प्रचार एवं मीडिया का कार्य दिया गया है। इनके सहयोगी दीपक हर्ष रहेंगे। दिनांक 4 से 10 मार्च तक सभी बस्तियों में सर्व हिन्दू समाज द्वारा होली स्नेह मिलन, नुक्कड़ बैठकें कर मोहल्ला सजावट, घरों में दीप प्रज्वलन, शखनाद का कर करना तय किया गया, प्रत्येक मोहल्ले से झांकियां निकले, इसकी योजना बनी। 7 मार्च 2026 शनिवार को गोकुल सर्किल पर जसोदा भवन में सायं 7 बजे कार्यालय का उद्घाटन सुंदरकांड पाठ के साथ होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनायक भी उपस्थित रहे अंत में कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!