Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मुख्य मार्गेा पर गंदगी के ढ़ेर से स्थानीय लोग तो परेशान है कि साथ ही आवागमन भी इससे बाधित हो रहा है। खबर पूगल रोड़ पर स्थित माखन भोग के पास की हे। जहां पर लंबे समय से गंदगी के ढ़ेर लगे हुए है। जिसके चलते आमजन परेशान हो रहा हैं। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता योगेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन से समााधान की मांगग की है। योगेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि लंबे समय से गंदगी के ढ़ेेर लगे हुए है। जिसके चलते आवागमन बाधित हो रहा है। जिस पर सफाई कर्मचारियों से लेकर निगम के अधिकारियों को ध्यान नहीं जा रहा है। योगेन्द्र ने बताया कि सड़क किनारे गंदा पानी जमा होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्लास्टिक की थैलियां, कचरा एवं निर्माण मलबा खुलेआम पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। नाले का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन बाधित हो रहा है। जगह-जगह पत्थर और मलबा डाल दिया गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। क्षेत्र में फैली गंदगी और बदबू के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तुरंत सफाई अभियान चलाकर नाले की समुचित व्यवस्था करे तथा सड़क पर डाले गए मलबे को हटाकर आवागमन सुचारु बनाए। अधिवक्ता योगेन्द्र ने जल्द समाधान की मांग उठाई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!