बीकानेर में लगेगा संतों का कुंभ, जोरों पर है ऐहिासिक आयोजन की तैयारियां-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और 51 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ के लिए बीकानेर में 22 से 28 फरवरी तक पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में संत-महात्माओं का कुंभ लगेगा। संत महात्माओं के इस कुंभ में देशभर से पांच सौ साधु-संतों के शामिल होंगे। सनातन धर्म रक्षा समिति की दो टीमें देश के अलग-अलग मठों और आश्रमों के संत महात्माओं को निमंत्रण दे रही है। ये टीमें पिछले एक सप्ताह से साधु-संतों को निमंत्रण देने का काम कर रही हैं। शुक्रवार को नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर से सनातन धर्म रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं की एक टीम घर-घर जाकर पीले चावल वितरित किए।

टीम में सनातन धर्म रक्षा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा), सीताराम कच्छावा, दीपक देराश्री, हरि बाबू आदि ने पीले चावल देकर निमंत्रण दिया। वहीं महिला टीम की किरण शर्मा, सीतादेवी रामावत और तारा गहलोत ने पार्षद नंदू गहलोत और पार्षद शिवजी पडि़हार को निमंत्रण दिया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के संस्था प्रधानों को भी निमंत्रण दिया गया। इनके अलावा तुलछाराम जी महाराज, साध्वी चंपापुरी महाराज गिरोलिया मठ पाली, श्री श्री 1008 घनश्याम दास महाराज मठाधीश्वर बालक दास आश्रम ऊन्दरा चौरायाा पाली, संगम गिरी महाराज जावाल मठ सिरोही, महंत गंगा पुरी, महंत गंगापुरी जैतारण, विमर्शानंद महाराज, विवेकानंद महाराज, संत भोमाराम महाराज, रघुनाथ भारती महाराज बाड़मेर, परस राम महाराज आदि संत महात्माओं को निमंत्रण दिया। संतों महात्माओं को पीले चावलों को कलश और श्रीमद् भागवत गीता भेंटकर को निमंत्रण दिया।


रेलवे अधिकारियों को भी दिया निमंत्रण
रेलवे अधिकारियों को पीले चावलों का कलश और श्रीमद् भागवत गीता भेंटकर धार्मिक आयोजन का निमंत्रण दिया गया। शुक्रवार को सनातन धर्म रक्षा समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा), सुशील कुमार यादव, राजेन्द्र सिंह शेखावत ने डीआरएम गौरव गोविल, डीईएन (सी) रितु राज शर्मा, सीनियर डीओएम जयप्रकाश, सीनियर डीएसटीई रणसिंह गोदारा, डीओएम कीर्ति गोयल, खेल अधिकारी विष्णु चौधरी और डीसीएम वीरेंद्र जोशी आदि को पीले चावलों का कलश, श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर धार्मिक आयोजन का निमंत्रण दिया। इन लोगों का शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!