रेलवे स्टेशन के पास मिला शव-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रेलवे स्टेशन के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां पर प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास एक व्यक्ति मृ़त अवस्थ में मिला। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम की मोर्चरी पहुंचाया।

 

पुलिस के अनुसार मृतक के दाहिने हाथ पर बलबीर नाम का टैटू बना हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के सदस्य सोएब और राजकुमार खडग़ावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से शव को अस्पताल ले जाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!