राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। कटा हुआ सिर लेकर साइकिल से पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना 19 अप्रैल की रात को असम के चिरांग जिले की है। पुलिस के अनुसार आरोपी बितीश हाजोंग ने अपनी पत्नी बैजंती ने अपनी पत्नी का सिर धारदार हथियार से काटा और फिर साइकिल से पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने साइकिल की बास्केट में पत्नी का कटा हुआ सिर रखा था।

 

पुलिस ने कहा कि आरोपी बितीश दिहाड़ी मजदूर है। उसके और पत्नी के बीच झगड़े होते थे, जिसके चलते बितीश ने पत्नी की हत्या कर दी। एक पड़ोसी ने बताया कि शनिवार रात को बितीश के काम से घर लौटने के बाद दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। दोनों छोटी-छोटी बातों पर हर दिन झगड़ते थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने नमूने एकत्र किए हैं। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!