राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से बिलासपुर जा रही ट्रेन में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना मध्यप्रदेश के उज्जैन के पास तराना की है। जहां पर बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (20846) ट्रेन में आग लग गई। आग ट्रेन के एसएलआर (जनरेटर डिब्बे) में लगी। धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ देर बाद आग वाले कोच को अलग कर गाड़ी को रवाना कर दिया गया। तराना रोड स्टेशन मास्टर ने बताया कि आग बुझा ली गई है। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर पावर कोच में लगी आग को बुझाने के लिए पानी और अन्य साधनों से प्रयास किए। जानकारी के अनुसार ट्रेन बीकानेर से चलकर बिलासपुर जा रही थी। शाम को तराना रोड स्टेशन से पहले ट्रेन के पावर कोच में आग लगी। इसके बाद ट्रेन से इस डिब्बे को अलग कर दिया गया। इस दौरान तराना से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को बुलाकर आग पर काबू पाया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!