राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर के अंदरूनी क्षेत्र में प्रोल के भरभराकर गिर जाने की खबर सामने आयी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वेदों की प्रोल की है। जहां पर देर शाम को अचानक ही प्रोल भरभराकर गिर गयी। एकबारगी तो हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह प्रोल पुरानी और जर्जर अवस्था में थी। जिसकी कई बार सूचना निगम को भी दी गयी थी। गनीमत रही कि जिस समय यह गिरी कोई पास में नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रोल के गिरने के बाद यातायात को डायवर्ट किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौेके पर पहुंची और व्यवस्था बनाने में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!