राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। शिक्षा विभाग की लापरवाही से जुड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर अद्र्धवार्षिक परीक्षा में गलत प्रिंट पेपर विद्यार्थियों को थमा दिया गया। दरअसल कक्षा 09 और 10 के इंग्लिश मीडिया विद्यार्थियों को ङ्क्षहदी में प्रिंट किया गया पेपर दे दिया गया। जिसके बाद कई देर तक विद्यार्थी असमजंस में रहे कि आखिर क्या करें। लापरवाही सामने आने पर स्कूल स्टाफ ने ही पेपर का ट्रांसलेट कर स्टूडेंट्स को दिया। इससे एग्जाम भी तय समय से लेट शुरू हो सका। दरअसल, शिक्षा विभाग से जुड़े राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में क्लास 9 से 12 के हाफ ईयरली एग्जाम आज से शुरू हो गए हैं।

 

सरकारी और प्राइवेट स्कूल में आज से शुरू हाफ ईयरली एग्जाम का आज पहला पेपर था। एग्जाम में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में पेपर प्रिंट करवाया जाता है। आज (सोमवार) क्लास 9वीं का स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा का पेपर था लेकिन स्टूडेंट्स को केवल हिंदी में प्रिंट पेपर दिया गया। ऐसे में इंग्लिश मीडियम स्टूडेंट्स को परेशानी हुई।

 

राज्य में निजी के साथ सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल भी है। ऐसे में राज्य भर के हजारों प्राइवेट और महात्मा गांधी स्कूल के इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर पर ही स्कूल स्टाफ ने पेपर ट्रांसलेट कर स्टूडेंट्स को दिया। इससे स्कूल में एग्जाम तय समय से लेट शुरू हो सकें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!