राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के केसरदोसर जाटान में 14 जुलाई की रात की है। इस सम्बंध में केसरदेसर जाटान पनाराम जाट ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा रामनिवास जो कि खेत में रोही में खेत में सिंचाई कर रहा था। इस दौरान पानी की डिग्गी में गिर गया। जिसके चलते डूबने से उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


