Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक के साथ मारपीट कर हजारों रूपए छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में बंधाला निवासी सुंदर पुत्र भोलाराम ने पवन पुत्र मदनलाल,किशन पुत्र मनोज व 6-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 27 अगस्त की दोपहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ गाली गलौच की। जब परिवादी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने थाप-मुक्कों से मारपीट की और उसके पास से 24000 हजार रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!