राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतका के पिता हड़मानराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी जयश्री जो कि बीते करीब 5-6 महीने से मानसिक रूप से परेशान थी।
13 अगस्त को रात को उसकी बेटी खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चली गयी जब सुबह उसके कमरे का गेट खटखटाकाया तो कोई हलचल नहीं हुई। जिसके बाद गेट को तोड़ा गया तो उसकी बेटी फांसी के फंदे पर झूलते मिली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधाार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


