Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज घोषणा की गयी है। सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने यह घोषणा की है। जिसमें राजस्थान के कई युवाओं को जगह मिली है। सात युवा नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन अन्य को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार और पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा सात राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में शामिल हैं।

 

अन्य में उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी, नागालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मालोथ कोमाली नाइक, बिहार से राजेंद्र सिंह और छत्तीसगढ़ से भूपेंद्र नाग शामिल हैं।राष्ट्रीय महासचिव ओडिशा से अर्पिता अपराजिता बदेना, उत्तर प्रदेश से हर्षवर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश से मिट्टा वामशी कृष्णा होंगे। असम से बिस्वजीत खौंड, मध्य प्रदेश से आशीष झाला, महाराष्ट्र से सायली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान से हिमांशु शर्मा, पंजाब से सरदार अरमानजोत बराड़, झारखंड से अमन यादव और बिहार से राहुल झा राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

 

उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को कोषाध्यक्ष जबकि राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत सह-कोषाध्यक्ष होंगे। बिहार के हिमांशु यादव को मीडिया प्रभार, दिल्ली की शिवानी सिंह और विशु बसोया,हिमाचलके अतुल ठाकुर को सह-प्रभारी होंगे।
दिल्ली की अपूर्वा सिंह सोशल मीडिया प्रभारी और बिहार के मानवेंद्र चौहान सह-प्रभारी होंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!