राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजविलास होटल में काम करने वाले वेटरों द्वारा लाखों रूपए चोरी करने के मामले में पुलिस का शिंकजा कसता जा रहा है। बीकानेर एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशों पर अब दोनो आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने दोनो पर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया है। बिहार के जयप्रकाश मेहतो और नितेश कुमार के खिलाफ दस-दस हजार का इनाम घोषित किया है। दोनों पर आरोप है कि राजविलास होटल से 28 लाख रूपए नकदी चोरी कर ले गए। जिसका एक सीसीटीवी भी वायरल हुआ था। जिसके बाद होटल के प्रबंधक ने सदर पुलिस थाने में इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद इनाम घोषित किया गया है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE