Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुर्गाष्टमी पर राजस्थान पुलिस के 52 पुलिस निरीक्षकोंं के लिए अच्छी खबर सामने आयी है। पुलिस कल्याण की दिशा में राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की पहल रंग लाई। राजस्थान पुलिस के 52 पुलिस निरीक्षक आरपीएस अधिकारी बनेंगे। राजस्थान पुलिस के 52 पुलिस निरीक्षकों को राजस्थान पुलिस सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नति दी गई। विभागीय पदोन्नति समिति की 18 सितंबर 2026 को हुई बैठक की अभिशंसा पर यह निर्णय लिया गया था।

इन 52 पुलिस निरीक्षकों को वर्ष 2026-27 की रिक्तियों के विरुद्ध वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर पदोन्नति मिली है। इस सूची में बीकानेर के अधिकारी महेन्द्र दत शर्मा का नाम भी शामिल है। जो कि वर्तमान एएनटीएफ मेंं प्रभारी है। महेन्द्र दत इन दिनों नशे पर प्रभावी अंकुश के साथ-साथ नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए विभिन्न आयोजन में भी जुटे है। जिसका सार्थक असर भी देखा जा रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!