राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक के ऊंटगाड़े से भिड़ जाने से एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप के पास सींथल से मूंडसर के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी मूलाराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पिता और भाई काश्त पर लिए गए खेत में बाइक से जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में नायरा पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर अचानक बाइक के आगे पशु आ गया।
जिसके चलते उसके भाई की बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ऊंट गाड़े से भिड़ गयी। ऊंट गाड़े से बाइक के भिड़ जाने से परिवादी का भाई सीताराम और उसके पिता रामचन्द्र गिर गए और घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके भाई सीताराम की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


