Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित देशभर में विजय दशमी के पर्व पर अनेकानेक आयोजन हुए। सुबह आरएसएस के स्थापना दिवस पर शहर में कई मार्गो पर पथ संचलन निकाले गए। शाम को रावण दहन से पहले अनेक मार्गो से सजीव झांकियों का शहरवासियों ने स्वागत किया। बीकानेर के डॉ. करणी ङ्क्षसह स्टेडियम, धरणीधर मैदान, भीनासर, पॉलिटेक्निक, जस्सुसर गेट क्षेत्र में रावण दहन किया गया।

करणी ङ्क्षसह स्टेडियम में बीते 70 वर्षो से आयोजन हो रहा है। 70वां वर्ष होने के चलते इस बार रावण का पुतला भी 70 फीट का रखा गया। वहीं मेघनाथ,कुंभकरण के पुतले 65-65 फीट के थे। रावण के दहन को लेकर शहरवासियों में भी खासा जोश और उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मोजूद रहें। वहीं जिला प्रशासन के भी तमाम अधिकारी दिखाई दिए। जिसमें संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, कलक्टर निशांत जैन, एसपी मुदृल कच्छावा, एडीएम रीना, निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठोड़ सहित कई अधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, मेयर अनिल कल्ला भी मौजूद रहें।

 

रावण के दहन से पहले स्टेडियम में भव्य आतिशबाजी की गयी। इस दौरान कुछ मिनटों के लिए स्टेडियम में ब्लैक आउट किया गया। जिसमें रंग बिरंगी आतिशबाजी और भी अधिक सुंदर नजर आयी। जिसके बाद रावण का दहन किया गया। रावण का प्रतीकात्मक दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत और जय श्री राम के उद्घोष होने लगे। पुरा स्टेडियम जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। इस दौरान कलक्टर निशांत जैन ने शहरवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की। एसपी मुदृल कच्छावा ने शहरवासियों को इस बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर संदेश देते हुए कहा कि हम आज से ही प्रण ले और समाज से नशे को कोसों दूर करने का प्रयास करें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!