राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी हे। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के नागौर रोड़ की है। जहां पर नागौर रोड़ फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!