HTML tutorial

5 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार,पूर्व में दर्ज हैं मामला-Bikaner News




Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ लगातार बीकानेर में अभियान के तहत कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में नोखा थानाधिकारी अमित स्वामी की टीम ने बड़ी मात्रा में गांजे के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुरपुरा में की गयी हे। जहां पर पुलिस टीम ने भंवरी देवी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भंवरी देवी को 5 किलो 377 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार भंवरी देवी के खिलाफ पूर्व में भी देशनोक थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!