राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। गर्मी की तेज तपिश के चलते हर कोई परेशान होता दिख रहा है। सुबह से देररात तक गर्मी की तेज तपिश के आगे कूलर, पंखे भी फैल होते हुए नजर आ रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 से पार जा रहा है। वहीं कल शनिवार को कई स्थानों पर पारा 45 डिग्ग्री को पार कर गया। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर के एरिया में हीटवेव की चपेट में रहे।

 

श्रीगंगानगर, जालोर, बीकानेर, उदयपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने पश्चिमी जिलों में अगले दो-तीन दिन तेज हीटवेव चलने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में आंधी चलने, बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी चेतावनी है। आज 4 जिलों (जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर) में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!