राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पेड़ की छंगाई करते समय गिरने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र के चक 5 केवाईडी में 8 मई की रात की है। इस सम्बंध में 19 केवाईडी निवासी रामकुमार कुम्हार ने रिपेार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके चाचा दलीप कुमार चक 5 केवाईडी में शाम को अपने खेत में कृषि से जुड़ा कार्य कर रहे थे।

इस दौरान पेड़ की छंगाई करने के लिए गए। जहां पर छंगाई करते समय उसके चाचा गिर गए और गहरी चोटें लगी। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से बेहोशी की हालात में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



