राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होटल कारोबारी को रंगदारी के लिए धमकी भरा कॉल करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में कारोबारी ने सीकर के गोकुलपुरा थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया गया है कि 7-8 मई को राहुल रिणाऊ के नाम से विदेशी नंबरों से उसके पास व्हाट्सअप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर्स रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा होना बताते हुए दो करोड़ की फिरौती मांगी।

 

वॉइस रिकॉर्डिंग में राहुल रिणाउ ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के नाम से धमकाया। फिरौती नहीं देने पर वाट्सएप पर वॉइस रिकॉर्डिंग भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई। रिकॉर्डिंग में रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण का नाम लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!