राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो बहनों ओर मां के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में किशनासर निवासी टिवंकल ने मांगी देवी,किस्तुरी देवी,मुनी देवी,सुमन देवी,पुष्पा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना किशनासर की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसकी मां व दो बहनों के साथ लाठी से मारपीट की। इस दौरान आरोपित ने लाठियों की चोट से उसकी मां,बहनों के शरीर पर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!