Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के गुसाईंसर के पास की है। जहां पर बोलेरो और बस की भिड़ंत हो गयी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी।

 

जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार चूरू के बरजांगसर निवासी जगदीश प्रसाद एवं हीराराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलने पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!