You are currently viewing हाड़ला के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा,गुंजे भारत माता के जयकारे

हाड़ला के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा,गुंजे भारत माता के जयकारे

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और सेना के शौर्य को सलाम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा नेता श्याम ङ्क्षसह हाड़ला के नेतृत्व में सुभाषपुरा में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। यह यात्रा सुभाषपुरा,अमरङ्क्षसहपुरा,विवेकनगर,मोहल्ला पंजाबगिरान,नायकों का मोहल्ले में घूमी।

इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए युवा लगातार भारतीय सेना ङ्क्षजदाबाद,भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए नजर आए। इस सम्बंध में भाजपा नेता हाड़ला ने बताया कि सेना के शौर्य को सलाम करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा पुरे देश में निकाली जा रही है। इसी के चलते आज सुभाषपुरा क्षेत्र में यह यात्रा निकाली गयी। हाड़ला ने बताया कि सेना के जवानों ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई है। ऐसे में वीर जवानों को हम बारंमबार सलाम करते हैं।