Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोड़मदेसर दर्शन करने गए दोस्तों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के कोड़मदेसर में 4 मार्च की दोपहर की है। इस सम्बंध में खाजुवाला निवासी विकास कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई मुकेश कुमार नायक जो कि अपने दोस्त आनंद ङ्क्षसह व अन्य दोस्तों के साथ भैरूजी दर्शन करने के लिए गए हुए थे। जहां पर दर्शन के बाद सभी दोस्त नहर के ऊपर घुमने गए। इस दौरान प्रार्थी के भाई मुकेश कुमार, आनंद ङ्क्षसह का पैर फिसल गया और दोनो नहर में गिर गए। जिसके चलते दोनो की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!