राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी में गए परिवार के पीछे से सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थाने में रामपुरा बस्ती निवासी खदिजा खान ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रामपुरा बस्ती गली नम्बर 17 में 24 अक्टूबर की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के शादी में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी कर मकान के ताले तोड़े और नकद,गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!