Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर और शहरी सेवा शिविर को लेकर संबंधित विभागों के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिला कलेक्टर ने सभी एसडीएम को इन शिविरों की मॉनिटरिंग अच्छे से करने, डेटा क्रॉस करने और डेटा अपलोड खुद की देखरेख में करने के निर्देश दिए। बैठक में बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहे वन और आयोजना विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए ।

 

दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर पीबीएम अस्पताल में लगेगा शिविर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने दिव्यांगों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर आगामी सात दिन तक पीबीएम अस्पताल में ही कैंप लगाने के निर्देश दिए। ताकि बड़ी संख्या में यूडीआईडी कार्ड जारी किए जा सकें। विदित है कि यूडीआईडी कार्ड नहीं बनने से दिव्यांगों को विकलांगता पेंशन भी नहीं मिल पाती। शिविर प्रभारी आईएएस प्रशिक्षु सुश्री स्वाति शर्मा को बनाया गया है।

 

एक साल के अंदर जारी करें विवाह प्रमाण पत्र ताकि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मिले लाभ
बैठक में जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का प्रसार प्रसार करने, एससी-एसटी वर्ग के लोगों का विवाह प्रमाण पत्र एक साल के अंदर जारी कर इस योजना का लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पालनहार योजना को लेकर कहा कि जिन महिलाओं को विधवा पेंशन मिल रही है उनके बच्चों को पालनहार योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। यह भी चैक करवा लें। पालनहार योजना का लाभ दिलाने को लेकर संबंधित स्कूल प्रिंसिपल औ ग्राम विकास अधिकारी को समन्वय से कार्य करने हेतु निर्दशित किया।

 

बिजली के ढीले तारों के मामले में पोल लगाने की प्रोग्रेस बढ़ाएं
बैठक में जिला कलेक्टर ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए कैंप में ढीले तारों को लेकर प्राप्त हुई 490 परिवेदनाओं में से 239 का ही निस्तारण होने और 251 के लंबित रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बहाना ना बनाएं, प्रोगेस बढ़ाएं। जिला कलेक्टर नेे कहा कि बिजली के ढीले तारों के मामलेे में राज्य का औसत 5 पोल लगाने का है जबकि जिले का मात्र 2 है। इसे हर हाल में बढ़ाएं। ठेकेदार की ढिलाई भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

पशुओं में वैक्सीनेशन राज्य औसत से कम होने पर जताई नाराजगी
बैठक में जिला कलेक्टर ने पशुपालन विभाग विभाग की समीक्षा के दौरान पशुओं में वैक्सीनेशन राज्य औसत 54 के मुकाबले मात्र 15 होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब वैक्सीन जिले में आ गई तो इसे जल्द बंटवाया क्यों नहीं। संयुक्ति निदेशक ने जल्द प्रोग्रेस बढ़ाने का आश्वासन दिया।

 

जिला कलेक्टर ने जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रोग्रेस कम होने पर पीेएम किसान निधि योजना के अलावा अन्य किसानों की भी फॉर्मर रजिस्ट्री करने, पंचायती राज अंतर्गत स्वामित्व योजना के तहत 4000 मैप कैंप के दौरान ही बंटवाने, किसानों को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना से जोडऩे, स्कूलों के लिए विधायक मद से पैसा लेने को लेकर विधायकों के पास प्रपोजल भिजवानेे, महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में खाजूवाला की प्रोग्रेस बढ़ाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

बैठक में जिला कलेक्टर के अलावा नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सोहन लाल, एसडीएम बीकानेर आईएएस प्रशिक्षु महिमा कसाना, एडीएम सिटी रमेश देव समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और वीसी के जरिए जिले के सभी एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार व संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!