राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता को पति द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर एक विवाहिता को पति ने जिंदा पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और लड़ाई झगड़ा करता रहता था। आग लगने से महिला 80 प्रतिशत झुलस गई। महिला को इलाज के लिए बीकानेर ले जाते हुए बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।

 

घटना सदर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पहले मृतका के भाई की शिकायत पर पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे अब हत्या के आरोप में बदल दिया गया है। वारदात में आरोपी पति भी झुलस गया है, जिसका जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। मृतका के भाई कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन पूजा को उसका पति सुल्तान राम निवासी बैरां, पदमपुर (श्रीगंगानगर) आए दिन मारपीट और तंग परेशान करता था। जिससे परेशान होकर महिला करीब तीन माह पहले अपने मायके 3 एमएल आ गई थी।

 

आरोपी ने 10 अगस्त की रात करीब ढाई बजे छत के रास्ते से घर में आकर सो रही पूजा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से बाइक लेकर भाग गया। पूजा को बीकानेर लेकर जाते रास्ते में 11 अगस्त को दोपहर में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को निगरानी में ले लिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!