राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को कार में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रूपादेवी स्कूल के पास की है। जहां पर एक बाड़े में खड़ी कार में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकरात रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार कार में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते धमका हो गया। जब तक आग की सूचना आसपास के लोगों को लगी तब तक आग धूं-धूं कर जल गयी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर जब तक दमकल पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में जानकरी नहीं मिल पायी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!