Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क मरम्मत के कार्य में लगे हुए मजदूर की ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसा महाजन क्षेत्र के जामनगर-अमृतसर भारतमाला पर हुआ है। जहां पर जैतपुर के पास सड़क मरम्मत का कार्य कर रहा मजदूर ट्रक की चपेट में आ गया।

 

जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। इसी के चलते कुछ मजदूर मरम्मत के कार्य में लगे हुए थे। मरम्मत करते समय हनुमानगढ़ की तरफ से आ रहे तेज गति के ट्रक चालक ने सड़क किनारे पर काम कर रहे दीपप कुमार को अपनी चपेट में ले लिया।

 

ट्रक की चपेट में आने से दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक कुमार मूलत: उतरप्रदेश का रहने वाला है और यहां पर मजदूरी के लिए आया हुआ था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!