Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों पीबीएम में छह महिलाओं की तबीयत खराब हो गयी और किडनी फैल हो गयी थी। जिसके बाद काफी बवाल हुआ और पीबीएम की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। छह प्रसूताओं की किडनी फैल होने के प्रकरण में आज रविवार को दुखद खबर सामने आयी है। जहां पर एक और महिला की आज मौत हो गयी। बीते दिनों सूरतगढ़ की रहने वाली विवाहिता की मौत हो गयी थी।

 

जिसके बाद रविवार को शारदा की मौत हो गयी। जो कि वेंटिललेटर पर थी। जिसके बाद एक बार फिर पीबीएम की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थीं और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी गिर गया था। शनिवार को उसकी तबीयत अधिक बिगडऩे पर डॉक्टरों ने गले में नली डालकर उसे अतिरिक्त ऑक्सीजन सपोर्ट दिया था।

 

बता दे कि बीते दिनों छह प्रसूताओं की तबीयत खराब हो गयी थी। जिनकी किडनी फैल हो गयी थी। जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। गौरतलब है कि पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की किडनी और अन्य अंग प्रभावित होने के मामले को लेकर पहले से ही जांच चल रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!