Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लंबे समय से बीमार चल रहे प्रदेश के पूर्व मंत्री और कई बार के सांसद का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता का अहमदाबाद के निजी अस्पताल में निधन हो गया। जिसके बाद आदिवासी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। पूर्व मंत्री और कई बार के सांसद नंदलाल मीणा प्रदेश के दिग्गज आदिवासी नेताओं में शामिल रहें। बता दें कि नंदलाल मीणा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

 

वे राजस्थान सरकार में चार बार मंत्री रह चुके थे और लोकसभा सदस्य के रूप में भी उन्होंने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। हेमंत मीणा उनके पुत्र हैं, जो वर्तमान में राजस्व मंत्री हैं। मीणा जमीन से जुड़े नेता माने जाते थे, जिन्होंने गांव-ढाणी के विकास और युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोडऩे के लिए कई प्रयास किए। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति और विशेषकर आदिवासी समाज को गहरा आघात पहुंचा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!