Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश के सांसद को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह धमकी दी है। जिसके बाद सांसद ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सोमवार को उदयपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घटना सामने आई। सांसद राजकुमार रोत नाई थाना क्षेत्र के आदिवासियों की जमीन से जुड़े एक विवादित मामले पर मीडिया से बात कर रहे थे।

 

इसी दौरान सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण में एक यूजऱ ने चौंकाने वाला कमेंट किया। कमेंट करने वाले ने लिखा, जो भी राजकुमार रोत को गोली मारेगा, उसे 1 करोड़ रुपये इनाम दिया जाएगा। यह कमेंट चंद्रवीर नाम के व्यक्ति की प्रोफाइल से किया गया था। धमकी भरे इस संदेश का स्क्रीनशॉट वायरल होते ही माहौल गरमा गया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!