Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर हमलेे की खबर सामने आयी है। सफेद थार में आए लोगों ने सरियोंं,लाठियों से हमला कर दिया। मामला बूंदी से जुड़ा है। जहां पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर शनिवार को हमला हुआ। होटल गणगौर के सफेद थार में आए तीन बदमाश सरिया और लाठियां से 15 सेकेंड तक ताबड़तोड़ हमला करके गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल अग्रवाल को बूंदी जिला अस्पताल से कोटा रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी शैलेश चौबीसा ने घायल अग्रवाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान भाजपा नेता निर्मल मालव अग्रवाल की पत्नी बूंदी सभापति सरोज अग्रवाल अस्पताल में उनके साथ मौजूद रहीं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। होटल गणगौर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अस्पताल पहुंच गए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!