Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद स्थानीय लोगों मेंं आक्रोश है और आज दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद करके विरोध भी किया जा रहा है। मामला चितोडग़ढ़ से जुड़ है। जहां पर सिटी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह कूरियर संचालक व भाजपा नेता पर बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग कर दी थी। गोली भाजपा नेता की पीठ से आर-पार निकल गई। उन्हें गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। जहां शाम करीब साढ़े छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर गोलियों के तीन खोखे पड़े हुए मिले।


मंगलवार को सिटी पेट्रोल पंप के पास कूरियर व प्रॉपर्टी व्यवसायी तथा भाजपा नेता रमेशचन्द्र ईनाणी पर बहुत पास से फायरिंग की गई। गोली लगते ही ईनाणी स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए। उनके जूते खुल गए और सड़क पर खून बिखर गया। गोली लगने से उनका लीवर पेट में ही डैमेज हो गया। शाम को उदयपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, रमेशचन्द्र ईनाणी अपने घर से राणा सांगा मार्केट स्थित अपने कार्यालय ईनाणी कूरियर सर्विस पर जा रहे थे।



