Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंगलवार को एक साथ कई घरों में अचानक से करंट दौड़ गया। जिसके चलते कई घरों में उपकरण जल गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना कोलायत तहसील के मियांकौर की है। जहां पर दोपहर करीब एक बजे के आसपास कई घरों में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आ जाने से रघुनाथ ङ्क्षसह की मौत हो गयी।

 

जानकारी के अनुसार मियांकौर निवासी रुधनाथ सिंह पुत्र सोहन सिंह मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर में मौजूद था, इस दौरान गांव में अचानक हाई वोल्टेज करंट फैल गया जिसके चलते कई घरों में करंट दौड़ गया रधुनाथ सिंह ने इस दौरान जैसे ही पानी पीने के लिए फ्रिज का दरवाजा खोला तो उसे करंट का झटका लगा और वह गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल कोलायत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई पप्पू सिंह ने इस संबंध में हदा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।इस हादसे के दौरान अन्य 8-10 घरों में भी हाई वोल्टेज के चलते फ्रिज, पंखे, टीवी अन्य इलेक्ट्रिक सामान चलकर राख हो गए।

 

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!