Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में बीते दिनों मिले नकली पेट्रेािलयम पदाथों के बाद से ही पेट्रोप पंप संचालक गुस्से में है। इसको लेकर पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। पेट्रोल पंप संचालकों ने मंगलवार को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त,जिला कलक्टर,पुलिस महानिरीक्षक,जीएसटी आयुक्त से मुलाकात कर आरोप लगाया है कि जिले में बेरोकटोक बिना किसी लाइसेंस के पेट्रोलियम पदार्थो को खुलेआम बेचा जा रहा है। जिसके चलते राजस्व के साथ पेट्रोल पंप संचालकों को भी नुकसान हो रहा है।

 

पेट्रोल पंप संचालकों ने आरोप लगाया कि डीजल के नाम पर बेस ऑयल, वाइट ऑयल, टर्पेंटाइन ऑयल और लिक्विड पैराफिन जैसे इंडस्ट्रियल केमिकल खुलेआम वाहनों में भरे जा रहे हैं। संघ के अध्यक्ष सुरपत सिंह राजवी ने बताया कि इस तरह की बिक्री न केवल विस्फोटक अधिनियम और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है, बल्कि राज्य सरकार को हर महीने लगभग 10 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।

 

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने 10 दिन में कार्रवाई नहीं की, तो 21 नवंबर से जिले के सभी पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। राजवी ने कहा हमारे वैध पंप टैक्स भरते हैं, सेफ्टी मानकों का पालन करते हैं, फिर भी घाटे में हैं। दूसरी तरफ अवैध फैक्ट्रियां बिना बिल, बिना जीएसटी पेट्रो केमिकल बेच रही हैं। यह ईंधन नहीं, जनसुरक्षा के लिए खतरा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!