Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जान से मारने की धमकी के साथ बाइक को आग के हवाले कर देने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के किशनासर में 27 फरवरी की रात की है। इस सम्बंध में नोखा मैयाासर के रहने वाले श्रवणराम पुत्र गीदाराम ने कालुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी ने पेट्रोल से उसकी बाइक को जला दिया और नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!