Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी से टक्कर मारने और पिस्टल से फायर करने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र जयमलसर में बस स्टैंड के पास 1 मार्च की है। इस सम्बंध में जयमलसर निवासी शिशपाल सिंह ने हुकमसिंह, मदनङ्क्षसह, भरतङ्क्षसह, विक्रमसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की नियत से गाड़ी से टक्कर मारी। जिसके बाद आरोपियों ने पिस्टल से फायर किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!