Rajasthan latest News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीती रात को नशे में कार चालक द्वारा कई किलोमीटर तक कार के दौड़ाने को लेकर खबर सामने आयी है। जहां पर नशे में धुत कार चालक ने 9 लोगों को कुचल दिया। सबसे पहले शहर की एमआई रोड पर एक तेज रफ्तार कार के वाहनों को टक्कर मारने की जानकारी मिली थी। इसके बाद कार शहर की तंग गलियों में घुस गई। सबसे ज्यादा कहर कार ने नाहरगढ़ थाना इलाके में बरपाया। यहां से करीब एक किलोमीटर दूर कार संकरी गलियों में फंसी तो लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पकड़ लिया। बेकाबू कार ने पैदल चल रहे और गाड़ी सवार 9 लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। 7 लोग गंभीर घायल है। घटना सोमवार देर शाम करीब 9.30 बजे की है।
हादसे में शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह, ममता कंवर, नाहरगढ़ रोड निवासी मोनेश सोनी, मानबाग खोर शारदा कॉलोनी निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन घायल हुए। वहीं, संतोषी माता मंदिर के पास निवासी दीपिका सैनी, गोविंदराव जी का रास्ता निवासी विजय नारायण, जेबुन्निशा, अंशिका व लालदास का खाड़ा निवासी अवधेश पारीक को भी घायल स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने ममता कंवर और अवधेश को मृत घोषित कर दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!