राजस्थान  1st न्यूज,बीकानेर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग व महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं को लेकर को लेकर एनएसयूआई ने शनिवार को राजकीय महाविद्यालय गौड़ू के द्वार पर प्रदर्शन किया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राकेश कुमार गोदारा व बज्जू ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम कालीराणा ने कहां सरकार जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करे छात्र संघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला है।

इनके माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से चुनाव नही कराए जाने से प्रदेश के युवाओं में रोष है। यदि सरकार ने जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करने की घोषणा नही की तो एनएसयूआई आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाएगी। इस दौरान अरिहंत बैनिवाल, रामेश्वर बैनिवाल, राजाराम गोदारा,मनिष लटियाल, अनिल भाम्भू , लक्ष्मण , सुभाष, मांगीलाल इत्यादि मौजूद रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!