राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चोरी के मामले में जेल में बंद कैदी के अस्पताल में इलाज के दौरान फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के सरकारी हॉस्पिटल से जुड़ी है। जहां पर वार्ड में इलाज के लिए एडमिट कैदी फरार हो गया। कैदी को आज ही श्रीगंगानगर की सेंट्रल जेल से इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद कैदी टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर टॉयलेट की जाली तोड़कर फरार हो गया। हालांकि, इस मामले में सुरक्षाकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
गौरव को एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने 11 जुलाई को एसएसबी रोड़ स्थित एक घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चुराए थे। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। 18 जुलाई शनिवार को जवाहर नगर पुलिस ने इस मुकदमे में आरोपी को जेल भेज दिया था। हालांकि, इस मामले में हॉस्पिटल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। क्योकिं, जिस रोशनदान का कांच टूटा हुआ मिला है, उसमें से कैदी का निकलना असंभव है।


