Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महाजन पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह दबिश दी। पुलिस ने मौके से 13 प्लास्टिक कट्टों में भरी 21 पेटियों में देसी, अंग्रेजी शराब एवं बीयर क्रमश 11 गत्ता पेटियों में 132 बोतल विभिन्न ब्रांड की आरएमएल शराब तथा 6 पेटियों में 72 बोतल बीयर टूबर्ग ब्रांड तथा 4 पेटियों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई । पुलिस ने अवैध शराब के साथ बालादेसर निवासी पृथ्वीराज को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी पुलिस कांस्टेबल मनोहर सिंह, बनवारी लाल, और संत कुमार शामिल थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!