राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फोन के व्हाट्सअपर पर आई एपीके फाइल पर क्लिक करते ही फोन का एक्सेस किसी और के पास चले जाने और धोखाधड़ी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हदां पुलिस थाना क्षेत्र में 17 अगस्त की है। इस सम्बंध में खाखुसर निवासी कालु ङ्क्षसह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे। परिवादी ने बताया कि उसके फोन पर व्हाट्सअप गु्रप मेंं पीएम किसान लिस्ट नाम से एक एपीके फाइल आई।

 

पीएम किसान लिखा होने के चलते उसने उस फाइल को डाउनलोड़ कर जैसे ही खोला तो उसके फोन का नियंत्रण किसी अज्ञात व्यक्ति के पास चला गया। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से कुछ ही समय में बिना अनुमति के 1 लाख 47 हजार रूपए निकालते हुए उसके साथ ठगी कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!